Posted on Jul 7, 2026 by aj_admin

आयुष चिकित्सा पद्धति पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा हैः संजय सेठ

संजय सेठ शनिवार को यहां स्वास्थ्य एवं वेलनेस कंपनी हमदर्द लेबोरेटरीज द्वारा आयोजित हकीम अब्दुल हमीद एक्सीलेंस अवॉर्ड्स समारोह को संबोधित कर रहे थे। संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता को हमारी सबसे बड़ी ताकत बताया है। वर्ष 2030 तक लगभग 75 करोड़ भारतीयों की उम्र 25 वर्ष होगी। इसलिए 2047 तक हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि भारत शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्यटन के लिए दुनिया की पसंदीदा जगह बने।

;