हमदर्द लेबोरेटरीज ने हकीम अब्दुल हमीद एक्सीलेंस अवॉर्ड्स से किया सम्मानित
भारत की जानी-मानी और भरोसेमंद स्वास्थ्य एवं वेलनेस कंपनी हमदर्द लेबोरेटरीज ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में हकीम अब्दुल हमीद एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सार्वजनिक सेवा, खेल, उद्यमिता, कला, महिला सशक्तिकरण, और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
