आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है कि हम कैसे समाधान खोज रहे हैं: मंत्री संजय सेठ
भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है कि हम 140 करोड़ लोगों की जरूरतों के लिए कैसे समाधान खोज रहे हैं। जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं, हमारी जनता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। वर्ष 2030 तक लगभग 75 करोड़ भारतीयों की उम्र 25 वर्ष होगी।
