इन 4 संकेतों से समझे किडनी हो रही है बीमार, यूनानी पद्धति से बूस्ट करें Kidney Function
किडनी की बीमारी, खासकर क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD), समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है जिसमें किडनी की कार्यक्षमता कम होती जाती है। इसे अक्सर “साइलेंट डिजीज” कहा जाता है, क्योंकि शुरुआती चरणों में इसके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। यह दुनिया भर में प्रमुख नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (NCD) में से एक है, जो बीमारी, मृत्यु दर और स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च को काफी बढ़ाती है।
