Posted on Feb 7, 2026 by aj_admin

New Delhi News: 2047 तक शिक्षा और पर्यटन के लिए दुनिया की पसंदीदा जगह बने भारत : रक्षा राज्य मंत्री

New Delhi News रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है कि हम 140 करोड़ लोगों की जरूरतों के लिए कैसे समाधान खोज रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक लगभग 75 करोड़ भारतीयों की उम्र 25 वर्ष होगी। इसलिए 2047 तक हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि भारत शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्यटन के लिए दुनिया की पसंदीदा जगह बने।

;