लेबोरेटरीज ने स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में बदलाव लाने वालों को हकीम अब्दुल हमीद एक्सीलेंस अवॉर्ड्स से किया सम्मानित
भारत की जानी-मानी और भरोसेमंद स्वास्थ्य एवं वेलनेस कंपनी हमदर्द लेबोरेटरीज ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में हकीम अब्दुल हमीद एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सार्वजनिक सेवा, खेल, उद्यमिता, कला, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार आज एक ऐसे राष्ट्रीय मंच के रूप में स्थापित हो चुके हैं, जो समाज के लिए सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्यों को सम्मान देता है।
